पृष्ठ

रविवार, 12 अगस्त 2012

शब्दों का वजन

पानी की लकीर 
पत्थर की लकीर 
मूल्यहीन-शब्द 
मूल्यवान-शब्द 
बात हवा की, बात हवा में 
बात हथौड़े सा,प्रहार चट्टान में 
सौ घाव सुनार का 
एक घाव लुहार का 
शब्द,घिसे सिक्के 
फिसल गए हाथ से 
शब्द,पाँव से 
काई जमे चट्टान में 
शब्द,शिलालेख अमिट 
प्रतिध्वनित हो रहे हजारों वर्षों से 
इतिहास के परतदार पन्नों में 
ये मूल्यहीन शब्द !
वो मूल्यवान शब्द !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Free Domain Name Registration5UNN'/